{"_id":"6ac957205692d152c40b170e","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1034633-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एमबीबीएस इंटर्न्स ने जेएंडके सरकार को दिया 5 दिन का अतिरिक्त समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एमबीबीएस इंटर्न्स ने जेएंडके सरकार को दिया 5 दिन का अतिरिक्त समय
विज्ञापन
श्रीनगर। एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न्स के प्रस्तावित स्टाइपेंड बढ़ोतरी को अंतिम रूप देने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से दी गई एक महीने की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गई। हालांकि, वादा किया गया औपचारिक आदेश अभी तक जारी नहीं हो सका है। इसके चलते इंटर्न्स ने आगे का रुख तय करने से पहले प्रशासन को पांच दिन का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू के आश्वासन के बाद इंटर्न्स ने आठ सितंबर को अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। मंत्री ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिया था कि स्टाइपेंड एन्हांसमेंट कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लंबे समय से लंबित इस मुद्दे का 30 दिनों के भीतर निपटारा कर दिया जाएगा। इंटर्न्स ने इस आश्वासन के बाद अपनी अकादमिक और क्लिनिकल ड्यूटी शुरू कर दी थी।
शुक्रवार को समय सीमा समाप्त होने के बाद, इंटर्न्स के एक प्रतिनिधिमंडल और एसोसिएशन ऑफ इंटर्न्स एंड मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री के ओएसडी पीरजादा जहूर अहमद से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। एसोसिएशन के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगले कुछ दिनों के भीतर आदेश जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस आश्वासन के बाद इंटर्न्स और पांच दिनों तक इंतजार करने पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि के भीतर आदेश जारी नहीं किया जाता है, तो उनके पास आंदोलन फिर से शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।