फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: शहर में सजेगा गतका का महाकुंभ, 800 से अधिक धुरंधर दिखाएंगे जौहर

विज्ञापन
jammu and kashmir news
- शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कल से होगी 10वीं सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप
विज्ञापन

अजीम यूसुफ
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर देश के पारंपरिक मार्शल आर्ट के ऐतिहासिक पलों की साक्षी बनने जा रही है। जम्मू-कश्मीर गतका एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने जा रही 10वीं सीनियर नेशनल पुरुष एवं महिला गतका चैंपियनशिप के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक प्रतिष्ठित शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 800 से अधिक खिलाड़ी, कोच, रेफरी और तकनीकी अधिकारी जुटेंगे।
इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान सीनियर पुरुष और महिला दोनों वर्गों में विभिन्न प्रतिस्पर्धी श्रेणियों के तहत कड़े मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से फारी-सोती व्यक्तिगत व टीम स्पर्धा होगी। इसमें खिलाड़ी कृत्रिम तलवार (सोती) और ढाल (फारी) का इस्तेमाल करते हुए अपनी तकनीक, फुर्ती और डिफेंसिव व अटैकिंग स्किल्स का प्रदर्शन करेंगे। पारंपरिक गतका शैलियों, चक्र, कटार, त्रिशूल और दोहरी तलवारबाजी जैसे जटिल कौशल पर आधारित प्रतियोगिता होगी। व्यक्तिगत मुकाबले के साथ-साथ राज्यों की टीमों के बीच तालमेल और तकनीकी महारत को परखने वाले राउंड-रॉबिन व नॉकआउट मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप को लेकर गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बलजिंदर सिंह तूर ने इसे पूरे गतका समुदाय के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, 10वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप देश के 24 राज्यों के प्रतिभाशाली एथलीटों को एक साझा राष्ट्रीय मंच पर लाती है। श्रीनगर में इस स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी होना हमारे लिए गर्व का क्षण है, जो यह स्पष्ट करता है कि गतका अब पूरे देश में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परंपरा को आगे ले जाने का बेहतरीन माध्यम
प्रतियोगिता के लिए श्रीनगर पहुंच रहे विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब से पहुंचे एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने अपनी उत्सुकता साझा करते हुए कहा, कश्मीर की खूबसूरत वादियों और शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम के शानदार माहौल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना हर खिलाड़ी के लिए गर्व की बात है।
वहीं, महिला वर्ग में भाग ले रहीं एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी ने कहा, गतका सिर्फ आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे अनुशासन और मानसिक मजबूती की परीक्षा है। श्रीनगर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन यह साबित करता है कि घाटी अब बड़े खेल आयोजनों का बड़ा केंद्र बन चुकी है। यहां आकर खेल और संस्कृति दोनों का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है।



रेफरी सेमिनार से मजबूत हुए तकनीकी मानक : अयूब
जम्मू-कश्मीर गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष अदनान अयूब ने कहा कि प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप संचालित करने के लिए हाल ही में श्रीनगर में एक विशेष नेशनल रेफरी सेमिनार आयोजित किया गया था। इसमें 100 से अधिक आधिकारिक रेफरियों ने भाग लिया। इससे निष्पक्ष निर्णय और तकनीकी नियमों के पालन में मदद मिलेगी। अदनान अयूब ने उम्मीद जताई कि यह चैंपियनशिप जम्मू-कश्मीर में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई देगी और स्थानीय युवाओं को पारंपरिक भारतीय युद्ध कलाओं और आत्मरक्षा की ओर आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed