{"_id":"6aac4c4bdc76d842f80f0261","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1015246-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कृषि निदेशक ने अलोपोरा बीज गुणन फार्म का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कृषि निदेशक ने अलोपोरा बीज गुणन फार्म का किया दौरा
विज्ञापन
श्रीनगर। कृषि निदेशक कश्मीर सरताज अहमद शाह ने अलोपोरा स्थित बीज गुणन फार्म का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही विभिन्न गतिविधियों तथा फार्म के समग्र कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों के साथ संवाद कर अब तक की प्रगति, फसल प्रबंधन पद्धतियों, जमीनी कार्यों और फार्म में चल रहे विकासात्मक कार्यों की व्यापक जानकारी हासिल की। सरताज अहमद शाह ने किसानों को सही समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए विभागीय बीज उत्पादन ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित तकनीकी मानकों का सख्ती से पालन करें और अधिकतम बीज उत्पादन हासिल करने के लिए सभी कृषि कार्य समय पर पूरे किए जाएं। निदेशक ने विभागीय फार्मों के वैज्ञानिक और कुशल प्रबंधन, उपलब्ध संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों को फार्म की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और उपलब्ध बुनियादी ढांचे का पूरी क्षमता से उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने निदेशक को फार्म की मौजूदा गतिविधियों, प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना से अवगत कराया। संवाद