{"_id":"6aac4b70508d79f31e0f9015","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1015233-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पीओके में छिपे दो आतंकियों की कुपवाड़ा में संपत्तियां कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पीओके में छिपे दो आतंकियों की कुपवाड़ा में संपत्तियां कुर्क
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। आतंकी नेटवर्क और उनके वित्तीय तंत्र को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए कुपवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पीओके में बैठकर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले दो आतंकियों की 1.05 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत कुर्क की गई इन संपत्तियों में दो रिहायशी मकान और 15 कनाल से अधिक जमीन शामिल है।
कुपवाड़ा थाने में 2022 में दर्ज एफआईआर के तहत हुई इस कार्रवाई में जांच एजेंसियों ने इन संपत्तियों को आतंकवाद से अर्जित आय के रूप में चिह्नित किया है। पुलिस के अनुसार, कचहामा इलाके के रहने वाले दोनों आरोपी वर्तमान में पीओके से स्थानीय आतंकियों को लॉजिस्टिक और वित्तीय मदद पहुंचा रहे हैं।
कार्रवाई में कचहामा कुपवाड़ा निवासी अब्दुल मजीद कुरैशी की 10 कनाल 7 मरला जमीन और तीन मंजिला आलीशान मकान जब्त किया गया है। परवेज अहमद कुरैशी निवासी तहसील क्रालपोरा, कचहामा की 5 कनाल जमीन और एक मंजिला मकान कुर्क किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सीमा पार से संचालित होने वाले टेरर इकोसिस्टम को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आतंकी फंडिंग या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।