फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K: Winter havoc increased with fresh snowfall in the valley, snowfall in high hills, Srinagar-Leh highway cl

J&K: घाटी में ताजे हिमपात के साथ बढ़ा सर्दी का कहर, ऊंची पहाड़ियों में हुई बर्फबारी, श्रीनगर-लेह हाईवे हुआ बंद

Sat, 30 Nov 2024 04:54 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 30 Nov 2024 04:54 PM IST
सार

कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों में ताजा हिमपात हुआ, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया और रात का तापमान अधिकांश क्षेत्रों में फ्रीजिंग प्वाइंट से ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
J&K: Winter havoc increased with fresh snowfall in the valley, snowfall in high hills, Srinagar-Leh highway cl
सोनमर्ग बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों में शनिवार को ताजा हिमपात हुआ, जबकि अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से ऊपर दर्ज किया गया। कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ताजा हिमपात हुआ। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे अन्य पर्यटन स्थलों में भी हिमपात रिकॉर्ड किया गया। गुरेज, जोजिला धारा और कुछ अन्य उच्च क्षेत्रों से भी बर्फबारी की सूचना मिली। जोजिला  में बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह रास्ता बंद हो गया। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को कश्मीर घाटी के ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। रविवार को मौसम आंशिक रूप से बदल छाया रहेगा और उच्च क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


2 दिसंबर से कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना जताई गई है। 4 से 7 दिसंबर के बीच मौसम सामान्य रूप से सूखा रहेगा जबकि 8 दिसंबर को ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है। इस बीच कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान बढ़ गया और यह फ्रीजिंग प्वाइंट से ऊपर दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले रात के -1 डिग्री से अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन




काजीगुंड जो घाटी का प्रवेश द्वार है वहां का न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो घाटी का सबसे ठंडा स्थान था। गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में -3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed