{"_id":"6756cea4083ef9355d0fb8ad","slug":"j-k-weather-snowy-nights-in-kashmir-temperature-in-gulmarg-9-degrees-possibility-of-snowfall-on-december-1-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: कश्मीर की बर्फीली रातें, गुलमर्ग में तापमान -9 डिग्री, 12 दिसंबर को बर्फबारी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: कश्मीर की बर्फीली रातें, गुलमर्ग में तापमान -9 डिग्री, 12 दिसंबर को बर्फबारी की संभावना
Mon, 09 Dec 2024 04:34 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 09 Dec 2024 04:34 PM IST
सार
कश्मीर में शीतलहर तेज़ हो गई है, गुलमर्ग में -9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रात दर्ज की गई, और आने वाले दिनों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है, और घाटी के विभिन्न हिस्सों में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे गिर गया है। गुलमर्ग, जो रविवार को ताजा बर्फबारी का गवाह बना जो कश्मीर में सबसे ठंडी जगह रहा, जहां तापमान -9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग को कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात को यह तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में प्रसिद्ध पहलगाम का तापमान -6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान -3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड, जो कश्मीर का गेटवे शहर है, में तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों के लिए कश्मीर में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जताया है, लेकिन 12 दिसंबर को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस बीच कश्मीर में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, और घाटी में 21 दिसंबर से शुरू होने वाली 40 दिन की सबसे कड़ी सर्दी का सामना करने के लिए लोग तैयार हैं।
विज्ञापन