फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K: Tiranga Shikara Rally taken out in Dal Lake

Amrit Mahotsav : जम्मू-कश्मीर में पहली बार निकाली तिरंगा शिकारा रैली, 15 तक चलेगी मुहिम, डल झील से शुरुआत

Wed, 02 Aug 2023 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Aug 2023 05:15 AM IST
सार

इसका आयोजन नई दिल्ली स्थित गैर सरकारी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा किया गया था। रैली में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। रैली नेहरू पार्क से एसकेआईसीसी तक हुई, जहां से यह एसकेआईसीसी में समाप्त होने से पहले चार चिनार तक गई।

विज्ञापन
J&K: Tiranga Shikara Rally taken out in Dal Lake
तिरंगा शिकारा रैली... - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में मंगलवार को डल झील में तिरंगा शिकारा रैली आयोजित की गई। इसका आयोजन नई दिल्ली स्थित गैर सरकारी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा किया गया था। रैली में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। रैली नेहरू पार्क से एसकेआईसीसी तक हुई, जहां से यह एसकेआईसीसी में समाप्त होने से पहले चार चिनार तक गई।

विज्ञापन

विज्ञापन


पहली बार है कि जम्मू-कश्मीर में तिरंगा शिकारा रैली आयोजित की गई है। जेके सैल्यूट तिरंगा के अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन कलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा के संकल्प पर प्रदेश के युवाओं ने फैसला किया है कि अभियान 1 से 15 अगस्त तक जारी रहेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पूरे देश में चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैल्यूट तिरंगा जेके के युवा अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ ने कहा तिरंगा शिकारा रैली का समापन स्वतंत्रता दिवस पर होगा। उन्होंने कहा कि जम्मू में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद चिनाब घाटी और फिर पीर पंजाल में कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा, हमने डल झील से शुरुआत करने का फैसला किया है। कार्यक्रम में लगभग 100-150 लोगों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed