{"_id":"6752c9b0c40e77cbc20519ab","slug":"j-k-search-operation-search-operation-in-srinagar-after-terrorist-encounter-army-soldier-died-of-heart-attac-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Search Operation: आतंकी मुठभेड़ के बाद श्रीनगर में सर्च ऑपरेशन, आर्मी जवान की हार्ट अटैक से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Search Operation: आतंकी मुठभेड़ के बाद श्रीनगर में सर्च ऑपरेशन, आर्मी जवान की हार्ट अटैक से हुई मौत
Fri, 06 Dec 2024 03:24 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 06 Dec 2024 03:24 PM IST
सार
श्रीनगर के हरवां क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आर्मी जवान जसविंदर सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के ऊपरी इलाकों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आर्मी जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह सर्च ऑपरेशन हरवां के जंगलों में चल रहा था, जो मंगलवार को दाचीगाम में हुए एक मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया था। उस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जुनैद अहमद भट को ढेर कर दिया गया था।
विज्ञापन
भट जो लश्कर-ए-तैयबा का एक A श्रेणी का आतंकवादी था, 20 अक्तूबर को गांदरबल के गगनगिर इलाके में एक सुरंग निर्माण स्थल के पास हुए हमले में शामिल था, जिसमें एक स्थानीय डॉक्टर और छह गैर-स्थानीय मजदूर मारे गए थे।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा बल शुक्रवार सुबह हरवां क्षेत्र में फकीर गुजरी, दारा में आतंकवादियों के खिलाफ सर्च कर रहे थे, तभी आर्मी जवान जसविंदर सिंह को हार्ट अटैक आया। आर्मी के 34 असम राइफल्स के जवान जसविंदर सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार की मुठभेड़ के बाद से सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए विशाल जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रखा है।
विज्ञापन