{"_id":"66daaab0a2d42f60060b8c85","slug":"j-k-news-omar-abdullah-s-assets-revealed-54-lakh-rupees-and-gold-who-have-neither-house-nor-land-nor-car-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Election: उमर अब्दुल्ला के पास न गाड़ी और न है अचल संपति, फिर भी इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Election: उमर अब्दुल्ला के पास न गाड़ी और न है अचल संपति, फिर भी इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक
Fri, 06 Sep 2024 01:28 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:28 PM IST
सार
उमर अब्दुल्ला के पास 54 लाख रुपये और सोना है। लेकिन न तो कोई गाड़ी है और न ही अचल संपत्ति, जबकि सर्जन बरकाती और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के पास विभिन्न संपत्तियां और गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा चुनाव के लिए दिए गए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किए है। रिपोर्ट के अनुसार, उमर अब्दुल्ला के पास कुल 54,44,430 रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि जिसमें 80 हजार रुपये की नकदी, 30 लाख रुपये का सोना और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं। उनके पास न तो कोई गाड़ी है और न ही कोई अचल संपत्ति है। इस बीच जेल में बंद सर्जन बरकाती के पास भी कोई चल संपत्ति नहीं है। उनके नाम पर केवल एक रिहायशी इमारत है। जिसकी बाजार मूल्य 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के पास चल संपत्ति के रूप में 3,40,732 रुपये, एक स्कार्पियो गाड़ी, 70,000 रुपये का सोना और 4.5 लाख रुपये के अन्य जेवर हैं। इसके अलावा, उनके पास 35 लाख रुपये का सोना और करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति होने का दावा किया गया है। यह खुलासा राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है, जहां नेताओं की संपत्तियों को लेकर सार्वजनिक रुचि और जांच बढ़ रही है।
विज्ञापन