फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K News: Meeting of Union Home Secretary in Srinagar, peace and development in Jammu and Kashmir will give a

J&K News: श्रीनगर में केंद्रीय गृह सचिव की बैठक, जम्मू कश्मीर में शांति और विकास से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

Wed, 01 Jan 2025 04:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 01 Jan 2025 04:07 PM IST
सार

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने श्रीनगर में बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के शांति, सुरक्षा और विकास पर चर्चा कर पर्यटन क्षमता बढ़ाने और केंद्र योजनाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन
J&K News: Meeting of Union Home Secretary in Srinagar, peace and development in Jammu and Kashmir will give a
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन - फोटो : @NewsNowJK

विस्तार

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और विकास एजेंडे पर महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान शांति और विकास से पर्यटन क्षमता बढ़ाने पर मंथन किया गया। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में गृह सचिव ने प्रदेश के मुख्य सचिव अटल डुल्लू व अन्य प्रशासनिक अफसरों, सुरक्षा बलों और नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ दोपहर बैठक की।

विज्ञापन


बैठक में केंद्र प्रायोजित प्रमुख योजनाओं, बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं और रोजगार पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि बैठक का मुख्य फोकस इस बात पर था कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं का सीधा लाभ जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिले और क्षेत्र के समग्र विकास और स्थिरता में योगदान दें।सुरक्षा एजेंसियों को संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश
विज्ञापन


एक दिन पहले सोमवार को सुरक्षा अधिकारियों के साथ हुई बैठक में गृह सचिव ने सुरक्षा एजेंसियों से आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया गया था। उन्होंने कहा, आतंकवाद मुक्त जम्मू-कश्मीर के लिए एक समग्र रणनीति आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed