फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar: Terrorist killed in Budgam encounter

श्रीनगर: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दूसरों के छिपे होने की आशंका; इलाके में घेराबंदी के साथ तलाशी जारी

Wed, 30 Sep 2026 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:08 AM IST
सार

इलाके में अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। अभियान जारी है।

विज्ञापन
Srinagar: Terrorist killed in Budgam encounter
इलाके में अब भी चौकसी बरती जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले स्थित खान साहिब के कोरग यूसमर्ग इलाके में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। इलाके में अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। अभियान जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के ऊपरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया सूचना मिली थी। इसी आधार पर सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध ठिकाने के करीब पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। इस भारी गोलीबारी के बीच जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। इलाके में अब भी चौकसी बरती जा रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 सितंबर को भी हुई थी लश्कर आतंकी की मौत
बडगाम जिले में सुरक्षाबलों का यह हालिया कड़ा प्रहार है। इससे पहले 4 सितंबर को भी जिले के यूसमर्ग इलाके की अशदार गली में एक बड़ा संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स, 10 पैरा, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की उस संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed