{"_id":"677ba0c6a9c2efe639040ccc","slug":"j-k-news-major-accident-in-srinagar-while-trying-to-escape-from-cold-five-members-of-the-same-family-died-of-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K News: श्रीनगर में सर्दी से बचने की कोशिश में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K News: श्रीनगर में सर्दी से बचने की कोशिश में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दम घुटने से मौत
Mon, 06 Jan 2025 02:53 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:53 PM IST
सार
श्रीनगर के पांदरेथन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्य जो सर्दी से बचने के लिए जलाए गए हीटर से दम घुटने के कारण मृत पाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AdobeStock
विस्तार
श्रीनगर के पांदरेथन क्षेत्र में रविवार शाम को एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की दम घुटने के कारण मृत्यु हो गई। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना देर रात घटी। मौत का कारण सर्दी से बचने के लिए जलाए गए हीटर को बताया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य बारामुला के मूल निवासी थे और श्रीनगर के पांदरेथन क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। दम घुटने के बाद वे बेहोश हो गए और अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में एजाज अहमद (38), पत्नी सलीमा (32), तीन बच्चे-अरीब (3), हमजा (18 माह) और एक माह का मासूम शामिल है। ब्यूरो
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
एक शोक संदेश में एलजी ने कहा श्रीनगर की एक दुखद घटना में बहुमूल्य जिंदगियों की हानि से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
विज्ञापन
सीएम ने जताया दुख, कहा-सर्दी से बचने को उपकरणों के प्रयोग में बरतें सावधानी
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पांच सदस्यों की मौत को हृदयविदारक घटना बताते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कहा, परिवार धैर्य से काम ले। मुख्यमंत्री ने लोगों से सर्दी के मौसम में हीटिंग उपकरणों के उपयोग में अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की।