फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K News: Abdul Rahim Rather can become the new speaker of the assembly, senior NC leader can get a big respon

J&K News: विधानसभा के नए स्पीकर बन सकते हैं अब्दुल रहीम राथर, NC के वरिष्ठ नेता को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 03 Nov 2024 11:42 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 03 Nov 2024 11:42 AM IST
सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और चरार-ए-शरीफ से विधायक अब्दुल रहीम राथर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा का नया स्पीकर नियुक्त किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
J&K News: Abdul Rahim Rather can become the new speaker of the assembly, senior NC leader can get a big respon
अब्दुल रहीम राथर - फोटो : @RahimRatherJK

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और चरार-ए-शरीफ से विधायक अब्दुल रहीम राथर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा का नया स्पीकर नियुक्त किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार पूर्व वित्त मंत्री और सात बार के विधायक को स्पीकर नियुक्त किया जाएगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व ने राथर के विधानसभा में अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारने का फैसला किया है। वह और अली मोहम्मद सागर ही दो ऐसे विधायक हैं जो लगातार सातवीं बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं।

विज्ञापन


 राथर ने कई महत्वपूर्ण विभागों खासकर वित्त मंत्रालय को सफलतापूर्वक संभाला है। वह पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार के दौरान भी विपक्ष के नेता रहे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि चूंकि जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए राथर का अनुभव विधानसभा को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed