फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K New Government: Invitation sent to India alliance for oath ceremony, 'Government's priority to restore sta

J&K New Government: शपथ समारोह में इंडिया गठबंधन को भेजा गया न्योता, 'स्टेटहुड बहाल करना सरकार की प्राथमिकता'

Sun, 13 Oct 2024 05:28 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 13 Oct 2024 05:28 PM IST
सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन को न्योता भेजा गया है, लेकिन तारीख अभी तय नहीं हुई है।

विज्ञापन
J&K New Government: Invitation sent to India alliance for oath ceremony, 'Government's priority to restore sta
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

 नेशनल कॉन्फेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन को न्योता भेजा है। इसके लिए तारीख अभी बताई जानी है। श्रीनगर में आयोजित दशहरा उत्सव में पहुंचे डॉ. फारूक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, सबसे बड़ा संदेश इससे यह जाता है कि झूठ खत्म हो जाता है, और सच्चाई जीत जाती है। आपने खुद देखा कि झूठ कैसे जल रहा था और सच्चाई कैसे ऊंची उठ रही थी। यही उनका सबक भी था और भगवान राम ने भी यही कहा था।

विज्ञापन


कश्मीरी पंडितों की घर वापसी को लेकर पूछे गए सवाल पर अब्दुल्ला ने कहा, मैं उम्मीद करूंगा कि हमारे जो भाई-बहन यहां से चले गए थे, वे वापस आएं और अपने घरों को संभाले। वक्त आ गया है कि उनको घर जल्दी वापस आना चाहिए। इसके लिए सरकारी पहल होगी। हम न सिर्फ कश्मीरी पंडितों का सोचते हैं, बल्कि जम्मू के लोगों का भी सोचते हैं। काफी समय बाद दशहरा समारोह में भाग लेने पर पूछे जाने पर डॉ फारूक अब्दुल्ला ने कहा, आयोजकों ने मुझे पहली बार बुलाया है। मैं पिछले पांच साल से सांसद था, लेकिन आज तक उन्होंने मुझे याद नहीं किया। अब जब उन्होंने मुझे याद किया तो मैं आ गया। मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं अपने वालिद के जमाने में ऐसा देखा करता था।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या कश्मीरी पंडितों को राजनीतिक रूप से सशक्त किया जाएगा, डॉ. फारूक ने कहा, हां क्यों नहीं करेंगे। हम सबको करेंगे चाहे वह कश्मीरी पंडित हो, मुस्लिम हो, पंजाबी हो या जम्मू-कश्मीर का कोई भी रहने वाला हो। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। नई सरकार में मंत्रियों को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहूंगा, शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में वे सब आपके सामने खड़े होंगे। उन्होंने कहा सरकार की पहली प्राथमिकता होगी कि जम्मू-कश्मीर को यूनाइटेड किया जाए। नफरत की भावनाएं चुनाव के बीच पैदा हुई हैं, उन्हें दूर किया जाए। स्टेटहुड पहले से ही हमारे एजेंडे में है, इसे बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed