फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K: 'It is not possible to solve all the problems in the first budget; Our government will try to live up to

J&K: 'पहले बजट में सभी समस्याओं का समाधान संभव नहीं; हमारी सरकार उम्मीदों पर खरा उतरने की करेगी कोशिश', उमर

Sat, 22 Feb 2025 12:39 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 22 Feb 2025 12:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी, लेकिन सभी समस्याओं का समाधान पहले बजट में नहीं हो सकता।

विज्ञापन
J&K: 'It is not possible to solve all the problems in the first budget; Our government will try to live up to
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर - फोटो : X / @OmarAbdullah

विस्तार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि हमारी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी, लेकिन सभी मुद्दों को एक बार में हल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, मुझे पता है कि लोगों को उम्मीदें हैं और हमारी कोशिश रहेगी कि उन पर खरा उतरें। आपको इस बात का भी एहसास होना चाहिए कि लोगों ने हमें पांच साल का समय दिया है। पहले ही बजट में सभी मुद्दे हल हो जाएं, ऐसा संभव नहीं है।

विज्ञापन


उमर ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, एक अच्छी शुरुआत की जाएगी और हम ऐसा आधार बनाने की कोशिश करेंगे, जिस पर हम अगले पांच साल तक काम करते रहेंगे। जन समस्याओं और मांगों का समाधान करेंगे। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तरीय फ्लैग मीटिंग के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तनाव कम करने के लिए यह अच्छा कदम है। फ्लैग मीटिंग का मकसद ही यही है कि अगर कहीं तनाव हो तो उसे बिना किसी ताकत का इस्तेमाल किए कम किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed