J&K Holiday Calendar: कैलेंडर से शेख अब्दुल्ला की जयंती गायब, इमरान नबी डार ने सरकार पर लगाए आरोप
जम्मू-कश्मीर के छुट्टी कैलेंडर में पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की जयंती को सरकारी छुट्टी के रूप में शामिल न किए जाने पर नेशनल कांफ्रेंस नेता इमरान नबी डार ने चिंता जताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू और कश्मीर के अवकाश कैलेंडर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शेख अब्दुल्ला की जयंती को सरकारी छुट्टी के रूप में शामिल करने की मांग को लेकर नेशनल कांफ्रेंस के नेता इमरान नबी डार ने बयान दिया है की हमने स्व. शेख अब्दुल्ला की जयंती को सरकारी छुट्टी के रूप में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन कैलेंडर में इसे शामिल नहीं किया गया है।
इमरान नबी डार ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर शेख अब्दुल्ला की जयंती को महत्व नहीं दे रही है, जो कि जम्मू और कश्मीर की राजनीति में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने इस मामले में सरकार से जल्द स्पष्टता की मांग की और कहा कि यह कदम प्रदेश के इतिहास और जनता के प्रति सम्मान की कमी को दिखाता है।
#WATCH | Srinagar | On J&K holiday calendar allegedly skipping to mention birthday of former J&K CM Late Sheikh Abdullah as a govt holiday, National Conference leader Imran Nabi Dar says," We had sent a proposal to include birth anniversary former J&K CM Late Sheikh Abdullah as a… pic.twitter.com/egirfywOtd
— ANI (@ANI) December 31, 2024