फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K Drone Attack: LG Sinha met the soldiers deployed in Uri amid Pakistani drone attack, took stock of the sit

J&K Drone Attack: पाकिस्तानी ड्रोन हमले के बीच उड़ी में तैनात जवानों से मिले LG सिन्हा, हालात का लिया जायजा

Fri, 09 May 2025 05:51 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 09 May 2025 05:51 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उड़ी  में सुरक्षाबलों से मुलाकात कर सीमा की स्थिति को देखा और लोगों को हर संभव सुरक्षा और सहायता का भरोसा दिलाया। भारतीय सेना पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमलों से सतर्क है।

विज्ञापन
J&K Drone Attack: LG Sinha met the soldiers deployed in Uri amid Pakistani drone attack, took stock of the sit
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उड़ी में सुरक्षाबलों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षाबलों से मुलाकात कर सीमा क्षेत्र की वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा पाकिस्तान की ओर से कोशिशें की गईं, लेकिन भारतीय सेना हर परिस्थिति के लिए तैयार है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन सब कुछ कर रहा है ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीमावर्ती गांवों का दौरा किया है जहां नुकसान हुआ है और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि जिन लोगों को चोट लगी है या उनके परिजनों की मौत हो गई है, उन्हें मुआवजा दिया जा चुका है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और भविष्य में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए नए बंकर जल्द ही बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और राजस्थान की सीमा पर ड्रोन और मिसाइल से समन्वित हमले किए। लेकिन S-400 मिसाइल सिस्टम वाली भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकांश हमलों को विफल कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: तस्वीरें: जंग की आहट ने तोड़ी नींदें, गोलाबारी की तड़तड़ाहट से बिखरे सपने, खाली कराए जा रहे उड़ी के गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed