{"_id":"67bac8419538f52f6c079060","slug":"j-k-cm-inaugurates-akhal-bridge-built-on-sindh-river-the-foundation-stone-was-laid-in-2008-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सिंध नदी पर बने अखल पुल का सीएम ने किया उद्घाटन; 2008 में हुआ था शिलान्यास, उमर ने जनता को दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सिंध नदी पर बने अखल पुल का सीएम ने किया उद्घाटन; 2008 में हुआ था शिलान्यास, उमर ने जनता को दी सौगात
Sun, 23 Feb 2025 12:33 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:33 PM IST
सार
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कंगन में सिंध नदी पर बने 82 मीटर लंबे अखल पुल का उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्र में परिवहन और आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा।
विज्ञापन
अखल पुल उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंगन इलाके में सिंध नदी पर बने 82 मीटर लंबे अखल पुल को शनिवार को आमजन के लिए खोल दिया गया। करीब आठ करोड़ की लागत से तैयार हुए इस पुल का सीएम उमर अब्दुल्ला ने उद्घाटन किया। यह पुल कुनमुल-अखल और आसपास के क्षेत्रों के कई गांवों को जोड़ेगा।उद्घाटन के मौके पर सीएम ने कहा कि अखल पुल से परिवहन में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि और विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे जिले के हजारोंलोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व निवासियों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर कंगन के विधायक मियां मेहर अली, डीडीसी सदस्य, गांदरबल के उपायुक्त, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग (आरएंडबी) और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
2008 में हुआ था पुल का शिलान्यास... धीमी गति से चलता रहा काम
गांदरबल। सिंध नदी पर बने अखल पुल को लोक निर्माण विभाग (सड़क और भवन) ने तैयार किया है। इसकी आधारशिला 2008 में रखी गई थी। बीच में इसके काम में रुकावटें आती रहीं। वहीं काम भी धीमी गति से चलता रहा। इससे इसके निर्माण में लंवा वक्त लगा। स्टील पुल असुरक्षित हो जाने के बाद समस्या बढ़ गई थी। यहां पर एक और पुल है जिसे स्टील पुल के नाम से जाना जाता है। पर, इसे असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। इससे समस्याएं बढ़ गई थीं। आग लगने जैसी घटनाओं पर अग्निशमन वाहनों के पहुंचने में दिक्कतें आती थीं।
विज्ञापन