J&K Assembly Speaker Election: विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की तारीख घोषित, चार नवंबर को होगा फैसला
जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चार नवंबर 2024 को सुबह 10:30 बजे का समय निर्धारित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव के लिए तारीख निर्धारित कर दी है। चुनाव सोमवार, 4 नवंबर 2024 को सुबह 10:30 बजे होगा। यह जानकारी राज भवन के सूत्रों से मिली है। उपराज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य की राजनीतिक गतिविधियों में यह चुनाव महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, और सभी राजनीतिक दलों की नजरें इस पर टिकी हुई हैं। विधानसभा में अध्यक्ष का चुनाव राज्य की विधायी कार्यवाही को संचालित करने और सदन की कार्यवाही को सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
J&K Lt Governor Manoj Sinha has fixed Monday, 4th Nov 2024 at 10:30 am for the election of the Speaker of Legislative Assembly for Jammu & Kashmir: Raj Bhawan sources
— ANI (@ANI) October 23, 2024