फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Indira Gandhi tricolor journey from Dhari Devi temple

धारी देवी मंदिर से निकली इंदिरा गांधी तिरंगा यात्रा

Wed, 28 Oct 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi tricolor journey from Dhari Devi temple
उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल की इंदिरा गांधी तिरंगा यात्रा के दूसरे चरण का धारी देवी मंदिर से शुभारंभ हुआ। बुधवार को यात्रा गैरसैंण में रात्रि विश्राम करेगी, जबकि आज (बृहस्पतिवार) शाम यात्रा बदरीनाथ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार से सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रस्तोगी के नेतृत्व में यात्रा का दूसरा चरण धारी देवी से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि जगमोहन सिंह रावत को श्रीनगर शहर सेवादल उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग, गौचर व कर्णप्रयाग में पार्टी जनों से मुलाकात करते हुए यात्रा रात्रि विश्राम हेतु गैरसैण पहुंचेगी। 29 अक्तूबर की सुबह 10 बजे गैरसैण में ध्वज वंदना के बाद चमोली जिले के लिए यात्रा शुरू होगी। इस दिन यात्रा बदरीनाथ में विश्राम करेगी। 30 अक्तूबर की शाम 4 बजे पौड़ी जिला मुख्यालय में कार्यक्रम होगा। 31 को कोटद्वार में दोपहर 1 बजे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर यात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय कुमार, पालिका सभासद विनोद मैठाणी, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी व जगमोहन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: रस्तोगी
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने तिरंगा यात्रा के दौरान जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस मौके पर यात्रा को लेकर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि जनता भाजपा शासन से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस सेवादल जनता के कार्य और जनसमस्याओं के प्रति जिम्मेदारी के बारे में पार्टीजनों को अवगत कराया। रस्तोगी ने पालिकाध्यक्ष गीता झिक्वांण से मुलाकात कर शॉल भेंट किया। साथ ही अन्य कई कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर देवेंद्र झिक्वांण, दिनेश ममगाईं, बंटी जगवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed