फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   India-Pakistan: More than 100 houses destroyed, people said- our dreams were blown away by the blasts, how can

India-Pakistan: पाक गोलाबारी से 100 से ज्यादा घर तबाह, लोग बोले-हमारा तो सपना धमाकों से उड़ गया, कैसे लौटें घर

Mon, 12 May 2025 02:04 PM IST
निकिता गुप्ता अजीम यूसुफ, अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अजीम यूसुफ, अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 12 May 2025 02:04 PM IST
सार

पाकिस्तान की गोलाबारी ने कुपवाड़ा के तंगधार क्षेत्र में भारी तबाही मचाई, जहां 100 से ज्यादा घर नष्ट हो गए और 50 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लोग अब अपने घर लौटने से डर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
India-Pakistan: More than 100 houses destroyed, people said- our dreams were blown away by the blasts, how can
बड़ी मेहनत से बनाए हुए घर इन कायरों ने तबाह कर दिया - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने तंगधार में मंगलवार रात से ही कहर ढा रखा था। चार रोज तक हर रात भारी गोलाबारी की गई। इन चार दिनों में त्रिबुनि, शमसपोरा, बागबेला, दिलदार, भटपोरा, नवगाबरा गांव में 100 से ज्यादा घर तबाह हो गए। करीब 50 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि, अभी सरकार की ओर से आकलन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन लोगों के अनुसार यहां काफी नुकसान हुआ है।त्रिबुनि में गोलाबारी से कई मकानों में आग लग गई थी, जिससे वह पूरी तरह जल गए हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान पर भरोसा नहीं
हमलों में कुछ लोग घायल भी हुए थे। यहां से 90 प्रतिशत लोग सुरक्षित ठिकानों पर शरण लिए हुए हैं। बाकी के दिन-रात बंकरों में कट रहे थे। लोग अभी यहां वापस लौटने से घबरा रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान का कोई भरोसा नहीं है। पता नहीं कब फिर से हमला कर दे। इस संघर्ष में उनका मकान, दुकानें और वाहन तक नष्ट हो गए हैं। मवेशी भी मारे गए, पाकिस्तान को ऐसे ही छोड़ देना लोगों को गवारा नहीं है।
विज्ञापन


धमाकों ने तोड़ा सपना, घर फिर से बनाना चुनौती
कुपवाड़ा के शहरी इलाके में शरण लिए एजाज बट कहते हैं, सबकुछ खोने के बाद अब घर कैसे लौटें। घर बनाना एक सपने की तरह होता है। मेरा तो सपना ही धमाकों के साथ टूट गया। अब दोबारा से घर बनाना बहुत मुश्किल है। सरकार मदद करे तो कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी मेहनत से बनाए हुए घर इन कायरों ने तबाह कर दिया 
कायरों ने हमें बर्बाद कर दियास्थानीय निवासी अफरोज बताते हैं, कई वर्षों से हम यहां रह रहे थे। नागरिकों पर किए गए पाकिस्तान के कायराना हमलों से हमारा आशियाना तबाह हो गया। बड़ी मेहनत से घर बनाया था। कायरों ने हमें बर्बाद कर दिया। पाकिस्तान का कोई भरोसा नहीं है। पाकिस्तान को ढंग से सबक सिखाना जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed