{"_id":"60b7cfe38ebc3e43ab08c50c","slug":"in-tral-former-terrorist-snatched-the-rifle-of-the-policeman-and-fired-the-jawan-was-injured-shrinagar-news-jmu2365054155","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्राल में पूर्व आतंकी ने पुलिस वाले की राइफल छीन चलाई गोली, जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्राल में पूर्व आतंकी ने पुलिस वाले की राइफल छीन चलाई गोली, जवान जख्मी
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलवामा में गिरफ्तार पूर्व आतंकी ने पूछताछ के दौरान पुलिस कर्मी से हथियार छीनकर फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिस कर्मी अमजद खान घायल हो गया। इसके बाद आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
त्राल के एसओजी कैंप में बुधवार को पूछताछ के दौरान पूर्व आतंकी ने पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग निकला। इस बीच गोली लगने से एक कांस्टेबल जख्मी हो गया। आईजी विजय कुमार ने बताया कि कोई भी पुलिसकर्मी को बंधक नहीं बनाया गया है। हथियार लूटने वाले पूर्व आतंकी को आत्मसमर्पण करवाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। नागबल त्राल के मोहम्मद अमीन मलिक नामी इस पूर्व आतंकी को 29 मई को गिरफ्तार किया गया था। हथियार छीनने के बाद वह भागने की कोशिश करते हुए कैंप के जनरेटर रूम में छुप गया था।
आत्मसमर्पण कराने के लिए मां को बुुलाया गया
सूत्रों की मानें तो कुछ देर फायरिंग हुई और बाद में उसकी मां को बुलाया गया। इसके बाद उससे आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की गई। उसने सरेंडर करने से इन्कार कर दिया है। पुलिस कर्मी और उसकी मां उससे लगातार बात करने की कोशिश कर रहे हैं।