जम्मू कश्मीर: श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर IED बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
बारामुला के पट्टन इलाके में एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर जांगम फ्लाईओवर पर संदिग्ध बैग मिला। जांच में इसमें आईईडी पाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के पट्टन इलाके में एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर जांगम फ्लाईओवर पर संदिग्ध बैग मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के चलते मार्ग पर यातायात को कुछ समय के लिए निलंबित किया गया। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।
दस्ते ने संदिग्ध बैग की जांच की तो उसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद हुआ, जिसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।
#WATCH | A team of police, 29RR and CRPF rushed to the spot after a suspicious bag was found on Srinagar National Highway in Baramullah following which the Bomb Disposal Squad has been called up to ascertain the object. On checking, it was found to be an IED which was diffused… pic.twitter.com/j6Yvrszmd6
— ANI (@ANI) July 31, 2023
ये भी पढ़ें- J&K: बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, अरनिया सेक्टर में बीएसएफ ने घुसपैठिये को किया ढेर
ये भी पढ़ें- जम्मू: बार एसोसिएशन के जनरल हाउस की दूसरी बैठक आज, हाईकोर्ट को शिफ्ट करने पर फिर होगी हंगामेदार चर्चा