फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Second meeting of General House of Bar Association Jammu today

जम्मू: बार एसोसिएशन के जनरल हाउस की दूसरी बैठक आज, हाईकोर्ट को शिफ्ट करने पर फिर होगी हंगामेदार चर्चा

Mon, 31 Jul 2023 08:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 31 Jul 2023 08:45 AM IST
सार

वकीलों की 17 सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट भी पेश होगी। बताया जाएगा कि पिछले हाउस में पारित प्रस्ताव पर क्या सिफारिश की है। सूत्रों की मानें तो कमेटी ने सिफारिश की थी कि बार एसोसिएशन सबसे पहले मामले को प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखे।

विज्ञापन
Second meeting of General House of Bar Association Jammu today
jammu highcourt - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू के जानीपुर से हाईकोर्ट को सिद्दड़ा के रैकां में शिफ्ट करने के मुद्दे पर 31 जुलाई को फिर बार एसोसिएशन की जनरल हाउस की बैठक होगी। वकीलों की 17 सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट भी पेश होगी। बताया जाएगा कि पिछले हाउस में पारित प्रस्ताव पर क्या सिफारिश की है। सूत्रों की मानें तो कमेटी ने सिफारिश की थी कि बार एसोसिएशन सबसे पहले मामले को प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखे। इसके बाद आगे की रणनीति तय करे।
विज्ञापन


हालांकि वकीलों का बड़ा तबका चाहता है कि मामले को जोरदार तरीके से उठाया जाए। इसके लिए हड़ताल की जाए। वहीं, जनरल हाउस में हंगामेदार चर्चा हो सकती है, क्योंकि पिछली बैठक में भी माहौल गरमाया था। वकीलों ने बार एसोसिएशन की टीम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अविश्वास प्रस्ताव तक लाने का मन बना लिया था, लेकिन अंतिम समय में वरिष्ठ वकीलों के हस्तक्षेप से ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के 700 वकीलों ने विरोध जताया था। बार के समक्ष पक्ष रखा था। वकील नहीं चाहते कि हाईकोर्ट को शिफ्ट किया जाए। इसके पीछे तर्क है कि जिला कोर्ट, हाईकोर्ट और अन्य कोर्ट में एक साथ वकालत करते हैं। यदि हाईकोर्ट शहर से बाहर हुआ और जिला कोर्ट शहर के भीतर रहा तो इससे वक्त व पैसा बर्बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed