फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   IED Found in Pattan Baramulla bomb disposal squad Destroyed

Jammu Kashmir: उत्तरी कश्मीर में 24 घंटे में दूसरी IED बरामद, बम निरोधक दस्ते ने की नष्ट

Wed, 14 Dec 2022 06:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 14 Dec 2022 06:24 PM IST
सार

उत्तरी कश्मीर में 24 घंटे में दूसरी आईईडी बरामद हुई है। बम निरोधक दस्ते ने इसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
IED  Found in Pattan Baramulla bomb disposal squad Destroyed
Baramulla - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घाटी में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकी मंसूबों पर पानी फेर दिया है। उत्तरी कश्मीर में 24 घंटे में दूसरी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद हुई है। बम निरोधक दस्ते ने इसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि जिले के पट्टन इलाके में सड़क किनारे एक संदिग्ध बैग पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस और सेना की 29 आरआर की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही बम निरोध दस्ते को बुलाया गया। दस्ते ने बिना किसी देरी के आईईडी को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सैन्य वाहनों को उड़ाने के लिए राजमार्ग के किनारे लगाई गई आईईडी बरामद कर सुरक्षा बलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सोपोर-कुपवाड़ा राजमार्ग पर गश्त कर रहे सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों को आतंकियों द्वारा लगाई गई आईईडी का पता चला। सुरक्षाबलों ने उसी समय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करते हुए बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। दस्ते ने आईईडी को अपने कब्जे में लेकर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आईईडी मिलने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते तुरंत हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। सेना के खोजी कुत्ते ने आईईडी की पुष्टि की।


डेढ़ फुट गहरे गड्ढे में दबाई थी आईईडी
आईईडी को ताजा खोजे गए डेढ़ फुट  गहरे गड्ढे में दबाया गया था। आईईडी मिलने के कारण सोपोर-कुपवाड़ा राजमार्ग पर लगभग दो घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा। 25 घंटे में समय रहते विस्फोटक का पता चल जाने से बड़ी घटना को टालने में कामयाबी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed