{"_id":"62efeacae22a01202c17b63c","slug":"hybrid-terrorist-arrested-in-srinagar-with-five-pistols","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: हाइब्रिड आतंकी पांच पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, साजिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: हाइब्रिड आतंकी पांच पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, साजिश नाकाम
Sun, 07 Aug 2022 10:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:09 PM IST
सार
श्रीनगर में हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी शिनाख्त बडगाम के संगम निवासी अर्शिद अहमद भट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Srinagar
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
श्रीनगर जिले के लावेपोरा इलाके से रविवार की शाम सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार कर दहशतगर्दों की साजिश को नाकाम किया है। उसके पास से पांच पिस्तौल व दो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस पकड़े गए आतंकी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये हथियार किसे देने थे और इसका मकसद क्या था।
श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट किया कि विशेष सूचना के आधार पर एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी शिनाख्त बडगाम के संगम निवासी अर्शिद अहमद भट के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच पिस्तौल, पांच मैगजीन, 50 गोलियां व दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। पकड़े गए आतंकी से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई लावेपोरा में श्रीनगर पुलिस व दो राष्ट्रीय राइफल्स की ओर से की गई है।