फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Hotel businessman beaten up, sued.

होटल व्यवसायी से मारपीट, मुकदमा दर्ज

Fri, 19 May 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 19 May 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन

शहर में एक होटल व्यवसायी से मारपीट के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। होटल व्यवसायी ने उक्त युवकों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य बाजार में होटल व्यवसायी अनक आहूजा ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऋषिकेश निवासी तीन युवक उनके होटल में ठहरे थे। रात करीब 12 बजे इनमें से दो युवक देवेंद्र व जितेंद्र शराब के नशे में होटल में ठहरी महिला यात्रियों के कमरे में घुसने का प्रयास करने लगे। होटल कर्मियों के विरोध करने पर दोनों युवकों ने मारपीट शुरू की दी।
विज्ञापन


व्यवसायी ने बताया कि उक्त दोनों युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई है।  व्यवसायी की शिकायत पर उक्त दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि उक्त दोनों युवकों को गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed