कुपवाड़ा। सेना ने 2 से 8 अप्रैल तक कुपवाड़ा के पाथा हिरी में हिरी हॉराइजन नामक समर कैंप का आयोजन किया। इस अग्रणी पहल का उद्देश्य कौशल विकास, खेल, मनोरंजन और साहसिक गतिविधियों के समग्र मिश्रण के माध्यम से जिले के दूरदराज के इलाकों की युवा लड़कियों को सशक्त बनाना था।
विभिन्न गांवों और स्कूलों की उत्साहित लड़कियों ने इस कैंप में भाग लिया जिसमें बैडमिंटन, आत्मरक्षा (वुशु), बेकिंग, सिलाई, टेलरिंग और कंप्यूटर कक्षाओं जैसी विविध गतिविधियां शामिल थीं। साथ ही एनसीसी कैडेटों द्वारा फायरिंग का अभ्यास, पौधारोपण अभियान और भारतीय सेना की महिला अधिकारियों ने प्रेरक व्याख्यान भी आयोजित किए। संवाद