{"_id":"6a06f29b3522f145b9012e41","slug":"health-scare-in-pulwama-s-parigam-over-suspected-rabid-bovine-meat-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में दहशत: रेबीज संक्रमित मांस की बिक्री का शक, शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, 108 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में दहशत: रेबीज संक्रमित मांस की बिक्री का शक, शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, 108 लोगों को लगा टीका
Fri, 15 May 2026 03:47 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा
अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 15 May 2026 03:47 PM IST
सार
पुलवामा के पारीगाम इलाके में संदिग्ध रेबीज संक्रमित मवेशी के मांस की बिक्री की खबर से दहशत फैल गई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत टीकाकरण अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने अब तक 108 लोगों का टीकाकरण किया है और मामले की जांच के लिए एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलवामा अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पारीगाम इलाके में संदिग्ध रूप से रेबीज संक्रमित मवेशी के मांस की बिक्री की खबर सामने आने से दहशत फैल गई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कई स्थानीय लोगों ने मांस के सेवन या संपर्क के बाद स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचकर एंटी-रेबीज टीकाकरण और जांच करवाई। स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद इलाके में लोगों में चिंता का माहौल बन गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,अब तक करीब 108 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं, लोगों को जागरूक करने के लिए मस्जिदों और एंबुलेंस के जरिए भी सूचना प्रसारित की गई। अधिकारियों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मांस की बिक्री और प्रसंस्करण में स्वास्थ्य नियमों का पालन किया गया था या नहीं। डॉक्टरों ने लोगों से घबराने की बजाय समय पर चिकित्सा लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन