फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Hate speech normalised in BJP's Viksit Bharat Mehbooba Mufti Srinagar

J&K: नफरत भरी भाषा पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, सरकार पर साधा निशाना; कहा- घर और धार्मिक स्थल तक सुरक्षित नहीं

Sat, 20 Jun 2026 02:29 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 20 Jun 2026 02:29 PM IST
सार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने देश में हेट स्पीच के बढ़ने पर चिंता जताते हुए कहा कि चुप्पी साधने से ऐसे तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है जो समाज को बांटते हैं।

विज्ञापन
Hate speech normalised in BJP's Viksit Bharat  Mehbooba Mufti Srinagar
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

विस्तार

पीडीपी प्रमुख मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने देश में बढ़ती हेट स्पीच को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

शनिवार को श्रीनगर में उन्होंने कहा कि देश में नफरत भरी भाषा को सामान्य बना दिया गया है, और लोग इस पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे ऐसे तत्वों को और बढ़ावा मिल रहा है जो समाज को बांटना चाहते हैं।

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिखा कि भाजपा के तथाकथित 'विकसित भारत' में हेट स्पीच को सामान्य बना दिया गया है, यहां तक कि अजन्मे मुस्लिम बच्चों को भी धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि देश में घरों और मस्जिदों को बिना किसी डर के तोड़ा जा रहा है, जबकि मुस्लिम, ईसाई, दलित और आदिवासी समुदायों को लगातार हाशिए पर धकेला जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की भाषा और घटनाओं पर लगातार बनी चुप्पी समाज में विभाजन को और बढ़ावा दे रही है।

महबूबा मुफ्ती ने यह टिप्पणी कथित तौर पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ललित शर्मा के उस बयान के संदर्भ में की, जिसमें उन्होंने मुस्लिम महिलाओं और अजन्मे बच्चों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed