Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Gulmarg records the coldest night of the season, with temperatures dropping below freezing point across the va

Jammu Kashmir Weather: गुलमर्ग में सीजन की सबसे सर्द रात, श्रीनगर से लेह तक घाटी में तापमान माइनस में दर्ज

Mon, 05 Jan 2026 06:57 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 05 Jan 2026 06:57 PM IST
सार

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, जहां गुलमर्ग में इस सीजन का सबसे कम तापमान माइनस 8.8 डिग्री दर्ज हुआ। श्रीनगर, पहलगाम और लद्दाख के अन्य क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया।

 

विज्ञापन
Gulmarg records the coldest night of the season, with temperatures dropping below freezing point across the va
गुलमर्ग में बर्फबारी के बीच वाहनों में घूमकर माैसम का आनंद लेते हुए पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घाटी में रात का पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान गुलमर्ग में माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। श्रीनगर में पारा माइनस 3.6 डिग्री रहा। सोमवार को दोपहर में धूप तो निकली पर ठंडी हवा के आगे बेअसर लगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह तापमान तीन डिग्री तक और गिरेगा।

विज्ञापन


 सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। 
विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 3.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 1.8 डिग्री, कोकेरनाग में माइनस 1.2 डिग्री, पांपोर में माइनस 2.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 3.2 डिग्री, बडगाम में माइनस 3.5 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 3.2 डिग्री, बारामुला में माइनस 0.7 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 1.3 डिग्री, पुलवामा में माइनस 4.2 डिग्री, शाेपियां में माइनस 5.6 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।


जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 8.7 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 11.1 डिग्री, बनिहाल में माइनस 1.3 डिग्री, बटोत में 2.1 डिग्री, कटड़ा में 5.6 डिग्री, भद्रवाह में माइनस 2.1 डिग्री, कठुआ में 8.4 डिग्री, उधमपुर में 6.0 डिग्री, रामबन में 2.7 डिग्री, राजौरी में 1.6 डिग्री, किश्तवाड़ में 2.3 डिग्री, रियासी में 8.3 डिग्री, डोडा में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख संभाग के लेह में माइनस 9.6 डिग्री, कारगिल में माइनस 8.4 डिग्री, नुबरा वैली में माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed