{"_id":"68c51f65e1336ad30100cd05","slug":"gulmarg-gondola-will-be-closed-from-22-to-29-september-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: गुलमर्ग गंडोला 22 से 29 सितंबर तक रहेगा बंद, सात दिनों के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: गुलमर्ग गंडोला 22 से 29 सितंबर तक रहेगा बंद, सात दिनों के लिए स्थगित
Sat, 13 Sep 2025 01:09 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:09 PM IST
सार
गुलमर्ग की विश्व प्रसिद्ध गंडोला केबल कार सेवा 22 से 29 सितंबर तक वार्षिक निरीक्षण और रखरखाव कार्य के कारण बंद रहेगी। जेकेसीसीसी ने पर्यटकों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए यह अस्थायी बंदी घोषित की है।
विज्ञापन
गुलमर्ग
विस्तार
जम्मू और कश्मीर केबल कार कॉर्पोरेशन (जेकेसीसीसी) ने विश्व के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में गंडोला को वार्षिक निरीक्षण और रखरखाव के लिए 22 से 29 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है। जेकेसीसीसी के एक अधिकारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध केबल कार सेवा के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए नियमित सुरक्षा जांच के तहत अस्थायी रूप से सेवा को बंद किया गया है।
विज्ञापन
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि निर्धारित वार्षिक निरीक्षण और रखरखाव के कारण गंडोला 22 सितंबर से 29 सितंबर तक बंद रहेगा। असुविधा के लिए खेद है। बता दें कि एशिया की सबसे बड़ी और सबसे ऊंची केबल कार परियोजना गुलमर्ग गंडोला प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटकों को आकर्षित करती है और इसे कश्मीर के प्रमुख आकर्षणों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन