फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ground Zero: Bollywood returns to Srinagar after 38 years, Emraan Hashmi walks the red carpet with BSF soldier

Ground Zero: 38 साल बाद श्रीनगर में बॉलीवुड की वापसी, इमरान हाशमी ने बीएसएफ जवानों संग किया रेड कार्पेट वॉक

Sat, 19 Apr 2025 03:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 19 Apr 2025 03:06 PM IST
सार

38 साल बाद श्रीनगर में हुई बॉलीवुड फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की भव्य स्क्रीनिंग में इमरान हाशमी ने बीएसएफ जवानों संग रेड कार्पेट वॉक कर देशभक्ति और उत्साह का संदेश दिया।

विज्ञापन
Ground Zero: Bollywood returns to Srinagar after 38 years, Emraan Hashmi walks the red carpet with BSF soldier
इमरान हाशमी ने बीएसएफ जवानों संग किया रेड कार्पेट वॉक - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

घाटी में लिखी जा रही बदलाव की पटकथा में ग्राउंड जीरो की स्क्रीनिंग की कहानियां भी शामिल हैं। 38 साल बाद एक सैन्य अधिकारी पर आधारित फिल्म की पूरी टीम श्रीनगर में थी। टीम डल झील सहित कई क्षेत्रों में घूमी। अभिनेता इमरान हाशमी ने रेड कार्पेट वॉक से पहले बीएसएफ के जवानों के साथ वॉक किया।

विज्ञापन


श्रीनगर में फिल्म के प्रीमियर को लेकर जो जोश था, वह वास्तव में देखने लायक था। रेड कार्पेट पर नजर आने वाले नामों में इमरान हाशमी, साई ताम्हणकर, निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर, निर्माता रितेश सिधवानी अपनी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ, फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ, और को-प्रोड्यूसर अरहान बगाती शामिल हैं। यहां बीएसएफ के जवानों, जम्मू कश्मीर पुलिस के कई अधिकारियों, राजनीतिक हस्तियां और कश्मीर घाटी की नामवर हस्तियां उपस्थित थीं।

विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान श्रीनगर में तैनात पुलिस अधिकारी भी फिल्म देखने पहुंचे
फिल्म में बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है। गाजी बाबा, आतंकवादियों का मास्टरमाइंड, उनके नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन में ही मार डाला गया था। इमरान हाश्मी ने बताया कि शूटिंग के लिए स्थानीय प्रतिभाओं को लगाया गया था। यह कहानी बीएसएफ के एक मिशन पर आधारित है।

उस ऑपरेशन के दौरान श्रीनगर में तैनात जम्मू कश्मीर के अधिकारी एसएम सहाय, जो अब सेवानिवृत्त हैं, फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे। उनका कहना था कि बीएसएफ ने उस ऑपरेशन में अच्छा काम किया था और उनकी योजना गाजी बाबा को मार डालने में कामयाब रही थी।

इमरान हाश्मी ने कहा कि वह श्रीनगर वापस आकर खुश है। मैं अन्य फिल्म निर्माताओं को यहां फिल्में बनाने और रिलीज करने के लिए आमंत्रित करता हूं। साथ ही फरहान अख्तर ने कहा काफी अच्छा लगा कश्मीर आकर, यहां का अनुभव बेहद अच्छा है।लोगों से अभी तक काफी प्यार मिला है।

यह भी  पढ़ें: J&K: ग्राउंड जीरो की शूटिंग के 30 दिन बाद इमरान हाशमी फिर पहुंचे श्रीनगर, बोले- यहां का माहौल दिल जीत लेता है

विज्ञापन

संबंधित वीडियो:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed