फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K: 30 days after shooting for Ground Zero, Emraan Hashmi again reached Srinagar

J&K: ग्राउंड जीरो की शूटिंग के 30 दिन बाद इमरान हाशमी फिर पहुंचे श्रीनगर, बोले- यहां का माहौल दिल जीत लेता है

Fri, 18 Apr 2025 02:44 PM IST
निकिता गुप्ता अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 18 Apr 2025 02:44 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने श्रीनगर में अपनी फिल्म ग्राउंड जीरो की स्क्रीनिंग से पहले कहा कि कश्मीर फिल्मों के लिए एक शानदार स्थान है और यहां की प्रतिभा को मंच देने की जरूरत है।

विज्ञापन
J&K: 30 days after shooting for Ground Zero, Emraan Hashmi again reached Srinagar
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने श्रीनगर में अपनी फिल्म ग्राउंड जीरो की रेड कार्पेट स्क्रीनिंग से पहले मीडिया से बातचीत की और फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। फिल्म की शूटिंग के लिए वे लगभग 30 दिनों तक श्रीनगर में रहे और अब फिर से यहां आकर खुशी और गर्व महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


इमरान ने कहा कि यहां का मौसम मुंबई से भी अच्छा है। यह खुशी की बात है कि 38 वर्षों बाद यहां फिल्म का प्रदर्शन हो रहा है। यह स्थानीय निवासियों और पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उनका कहना था कि श्रीनगर और कश्मीर के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग बेहद अच्छे और प्रतिभाशाली हैं। उन्हें अपनी अनोखापन को तलाशने और निखारने के लिए फिल्मों और टेलीविजन जैसे माध्यमों की जरूरत है।
विज्ञापन


इमरान हाशमी ने फिल्म निर्माताओं से कहा कि वे भी श्रीनगर में फिल्मों की शूटिंग और रिलीज करने के लिए आएं। उनका कहना था कि इससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और इस क्षेत्र में रोजगार और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। फिल्म ग्राउंड जीरो की इस विशेष स्क्रीनिंग को लेकर स्थानीय लोगों और फिल्म प्रेमियों में  उत्साह देखने को मिला। स्क्रीनिंग 38 वर्षों बाद श्रीनगर में हुई, इसलिए यह अवसर और भी खास और ऐतिहासिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed