फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   G20 Meet in Kashmir: g20 delegates visit Srinagar Polo View Market, shopkeepers faces light up

G20 Meet in Kashmir: श्रीनगर की पोलो व्यू मार्केट घूमें विदेशी प्रतिनिधी, दुकानदारों के चेहरे खिले

Thu, 25 May 2023 10:11 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 25 May 2023 10:11 AM IST
सार

जी20 की तीसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने श्रीनगर शहर की पोलो व्यू मार्केट का भ्रमण किया और खरीदारी की। इससे स्थानीय व्यवसायी खुश दिखे।

विज्ञापन
G20 Meet in Kashmir: g20 delegates visit Srinagar Polo View Market, shopkeepers faces light up
G20 Meet in Kashmir - फोटो : संवाद

विस्तार

जी20 की तीसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने श्रीनगर शहर की पोलो व्यू मार्केट का भ्रमण किया और खरीदारी की। इससे स्थानीय व्यवसायी खुश दिखे। उनका कहना था कि बैठक से यहां की कला को भी बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन


उनके अनुसार इससे सकारात्मक संदेश जाएगा तो यहां के उत्पादों की भी अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ेगी। पोलो व्यू मार्केट में ड्राई फ्रूट का व्यापार करने वाले अमीन-बिन-खालिक कहते हैं, विदेश के प्रतिनिधियों के यहां आने से कश्मीर का ड्राई फ्रूट मशहूर होगा। हम इन विदेशी पर्यटकों की काफी समय से कमी महसूस कर रहे थे। जब यह प्रतिनिधि यहां की जमीनी हकीकत को अपने देश में बयां करेंगे तो उससे पर्यटन भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन


अमीन ने कहा कि जी20 के प्रभाव को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। एक अन्य दुकानदार इरशाद अहमद ने कहा, इनका यहां आना बहुत अच्छा है। हमारा काम पर्यटकों पर ही निर्भर था। विदेशी पर्यटक बढ़ेंगे तो यहां की हस्तकला को अतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। इस बीच एक अन्य दुकानदार रहीम मट्टू ने कहा कि विदेशी मेहमानों का यहां आना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है लेकिन मौसम ने आज साथ नहीं दिया। प्रतिनिधियों के साथ डील करके काफी अच्छा लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed