फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Fraud accused absconding for four years arrested

Jammu Kashmir: चार साल से फरार फर्जीवाड़ा आरोपी खालिद साहनी आखिरकार गिरफ्तार, जांच जारी

Sun, 12 Oct 2025 05:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 12 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

कश्मीर अपराध शाखा के आर्थिक अपराध विंग ने चार साल से फरार फर्जीवाड़े के आरोपी खालिद साहनी को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज थी और कोर्ट द्वारा 2021 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

विज्ञापन
Fraud accused absconding for four years arrested
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर अपराध शाखा के आर्थिक अपराध विंग ने चार साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खालिद साहनी निवासी रेशी मोहल्ला खार दूरी, शहीदगंज श्रीनगर के रूप में हुई है। वह आरपीसी की धारा 419 और 420 के तहत अपराध शाखा कश्मीर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में वांछित था।

विज्ञापन


तीन दिसंबर 2021 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वैलू जिला अनंतनाग की अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 512 के तहत उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि काफी प्रयासों के बावजूद आरोपी बचता रहा। विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा की एक विशेष टीम ने 10 अक्तूबर को उसे दबोच लिया। कोर्ट ने खालिद साहनी को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल श्रीनगर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed