फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Former minister Chaudhary Zulfiqar joined BJP

जम्मू कश्मीर: भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फिकार, बोले- यहां हमारी सरकार बन रही

Sun, 18 Aug 2024 03:47 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 18 Aug 2024 03:47 PM IST
सार

चौधरी जुल्फिकार अली के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर के बहुत बड़े राजनीतिक नेता हैं। हम उनका भाजपा में स्वागत करते हैं और उनके शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।
 

विज्ञापन
Former minister Chaudhary Zulfiqar joined BJP
भाजपा में शामिल हुए चौधरी जुल्फिकार अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली आज भाजपा में शामिल हो गए। जम्मू स्थित भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने कहा  कि भाजपा की नीतियों ने मुझे आकर्षित किया। हम आराम से सरकार बनाने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि भाजपा ही लोगों के पास एकमात्र विकल्प है जो उन्हें न्याय दिला सकती है।

विज्ञापन


पूर्व पीडीपी नेता चौधरी जुल्किकार अली ने कहा कि भाजपा की नीतियां और योजनाएं कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंची हैं। इन्हीं चीजों ने मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया। हर व्यक्ति को 'सेहत कार्ड' मिला। जिसे मेरे क्षेत्र के लोग 'मोदी कार्ड' कहते हैं।
विज्ञापन


आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल हुई है, पत्थरबाजी खत्म हुई है। आम आदमी खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है और पर्यटन उद्योग बढ़ा है। हम अपनी सरकार बनाएंगे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए क्या किया है? वे 70 साल तक शासन करने के बाद सिर्फ नारे ही देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर जम्मू-कश्मीर में भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। जम्मू-कश्मीर की जनता भाजपा को भारी मत देगी और हम सरकार बनाएंगे। जम्मू में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और कश्मीर में भाजपा कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ सकती है। हम जम्मू में किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।



नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की कथित टिप्पणियों पर जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रभारी तरुण चुग ने कहा कि वे जनता के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। जनता ने उन्हें पहले ही करारी शिकस्त दे दी है। अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आएगा। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि भाजपा आगे बढ़ रही है। लोग पीएम मोदी के समर्थन में खड़े हैं। जम्मू-कश्मीर भारत की पर्यटन राजधानी के रूप में उभरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed