{"_id":"6adc688f788b7c934e046005","slug":"flights-cancelled-34-umrah-pilgrims-stranded-in-saudi-arabia-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: उड़ानें रद्द, सऊदी अरब में फंसे कश्मीर के 34 उमरा जायरीन, वापसी के लिए लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: उड़ानें रद्द, सऊदी अरब में फंसे कश्मीर के 34 उमरा जायरीन, वापसी के लिए लगाई गुहार
Sat, 24 Oct 2026 03:19 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 24 Oct 2026 03:19 PM IST
सार
उड़ानें रद्द होने के कारण सऊदी अरब में कश्मीर के 34 उमरा जायरीन फंस गए हैं, जिनकी वापसी 13 अक्तूबर को निर्धारित थी। अतिरिक्त टिकटों, होटल, भोजन और दवाओं के खर्च से परेशान जायरीनों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से विदेश मंत्रालय के माध्यम से सुरक्षित स्वदेश वापसी की व्यवस्था करने की अपील की है।
विज्ञापन
Flight
- फोटो : ANI
विस्तार
उमरा करने सऊदी अरब गए कश्मीर के लगभग 34 जायरीन उड़ानें रद्द होने के कारण वहां फंस गए हैं। इस समूह ने अपनी सुरक्षित और जल्द स्वदेश वापसी के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन और केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।
विज्ञापन
पीड़ित जायरीनों के अनुसार, उनकी वापसी 13 अक्तूबर को निर्धारित थी लेकिन सुरक्षा चिंताओं के चलते संबंधित एयरलाइंस की ओर से उड़ानें रद्द किए जाने के कारण वे वहां से रवाना नहीं हो सके। रियाद स्थित भारतीय दूतावास की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों के निलंबन को आगे बढ़ा दिया है। रियाद से आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्तूबर तक, जबकि जेद्दा, दम्माम और मदीना की उड़ानें 27 अक्तूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
कुछ यात्री वैकल्पिक कनेक्टिंग उड़ानों के जरिए लौटे हैं लेकिन अतिरिक्त टिकटों का भारी खर्च अधिकांश यात्रियों के बजट से बाहर है। उनके पास जमा पैसे तेजी से खत्म हो रहे हैं, जिससे उन्हें होटल, भोजन और आवश्यक दवाओं के दैनिक खर्चों को पूरा करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जायरीनों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला से इस मामले में विदेश मंत्रालय से बात कर निकासी का प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन