{"_id":"68da4281d41271a4280cceb4","slug":"five-closed-tourist-destinations-in-kashmir-including-the-aadu-valley-will-reopen-from-today-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: कश्मीर में आडू घाटी सहित पांच पर्यटन स्थल आज से खुलेंगे, पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद पड़े थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: कश्मीर में आडू घाटी सहित पांच पर्यटन स्थल आज से खुलेंगे, पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद पड़े थे
Mon, 29 Sep 2025 01:55 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:55 PM IST
सार
पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद बंद पड़े आडू घाटी समेत पांच प्रमुख पर्यटन स्थल 29 सितंबर से पुनः खोल दिए जाएंगे। इससे स्थानीय पर्यटन कारोबार को राहत मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
बंद पड़ी आडू घाटी सोमवार से खुल जाएगी।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कश्मीर जाने वाले पर्टयकों और पर्यटन कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। पहलगाम हमले के बाद से बंद पड़े कश्मीर की आडू घाटी सहित पांच पर्यटन स्थल सोमवार से खुल जाएंगे। इस फैसले से स्थानीय लोग खुश हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पर्यटक आएंगे तो हमारा रोजगार भी चलेगा। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर में 87 पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया था। सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के बाद 14 जून को 16 पर्यटन स्थलों को खोलने की घोषणा की गई थी जिनमें से आठ कश्मीर घाटी से जबकि आठ जम्मू संभाग के थे। दक्षिण कश्मीर में बेताब घाटी, वेरीनाग गार्डन, कोकरनाग गार्डन,
विज्ञापन
अचबल गार्डन और पहलगाम मार्केट पार्क जबकि श्रीनगर में बादामवारी, डक पार्क और तकदीर पार्क खोल दिए गए थे।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को प्रदेश के 12 और पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की घोषणा की थी। कश्मीर संभाग में पहलगाम स्थित आडू घाटी, राफ्टिंग पॉइंट यन्नर, अक्कड़ पार्क, पादशाही पार्क और उड़ी की कमान पोस्ट को 29 सितंबर से खोला जाएगा।
विज्ञापन
आतंकी हमले से सबसे ज्यादा पहलगाम का पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। अब खोले गए स्थलों में ज्यादातर पहलगाम और उसके आसपास स्थित हैं। यहां के लोगों ने उपराज्यपाल का आभार जताते हुए कहा कि उनकी जीविका पूरी तरह पर्यटन पर निर्भर है। पिछले महीनों में भारी नुकसान झेलना पड़ा लेकिन अब उम्मीद है कि बड़ी संख्या में पर्यटक फिर से
पहलगाम आएंगे और इसकी खूबसूरती का आनंद उठाएंगे।
ठप पड़े पर्यटन कारोबार को फिर मिलेगी गति पहलगाम के एक शोरूम संचालक तनवीर अहमद ने बताया कि कश्मीर में पर्यटन स्थलों के बंद होने के कारण उनका कारोबार बिल्कुल बंद पड़ा है। उनका तो काम ही पर्यटन पर निर्भर है। पर्यटन से जुड़े कारोबारी लंबे समय से बंद पड़े पर्यटन स्थलों को खोलने की मांग कर रहे थे। अच्छी बात है कि प्रशासन बंद पड़े पर्यटन स्थलों को खोलने जा रहा है। इससे उनके बंद पड़े रोजगार को गति मिलने से काफी राहत मिलेगी।