{"_id":"6284e53a4837d838894bf6c2","slug":"fire-broke-out-in-traffic-headquarters-in-srinagar-fire-brigade-got-it-under-control-after-hard-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: श्रीनगर में ट्रैफिक मुख्यालय में लगी आग, कड़ी मश्क्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: श्रीनगर में ट्रैफिक मुख्यालय में लगी आग, कड़ी मश्क्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Wed, 18 May 2022 05:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 18 May 2022 05:53 PM IST
सार
श्रीनगर में बुधवार सुबह ट्रैफिक मुख्यालय में आग लगने की घटना सामने आई है। दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Srinagar Traffic Headquarters
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की ग्रीष्म राजधानी श्रीनगर में बुधवार सुबह ट्रैफिक मुख्यालय में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मुख्यालय के कई कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिल में रखा गया रिकार्ड इस आग में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा इमारत में ट्रैफिक विभाग ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया था, जिसमें लगे उपकरण भी जलकर राख हो गए हैं। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझने के बाद उन्होंने इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं कोठीबाग पुलिस ने भी इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी है।