श्रीनगर के हब्बाकदल में लगी भीषण आग: एक मकान ढहा, कई घरों को नुकसान, दो दमकलकर्मी घायल; कूलिंग ऑपरेशन जारी
श्रीनगर के हब्बाकदल इलाके में रिहायशी मकान में आग लगी जिसमें एक मकान ढह गया और दो दमकलकर्मी घायल हो गए।दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर के हब्बाकदल इलाके में एक रिहायशी मकान में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आसपास के चार ढांचों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि एक मकान पूरी तरह ढह गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के दौरान दो दमकलकर्मी घायल हो गए उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फायर अधिकारी मुख्तार अहमद भट ने बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है और फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों की ओर से काम में बाधा डाली गई, जिससे राहत कार्य प्रभावित हुआ।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे हादसों के दौरान बचाव टीमों का सहयोग करें ताकि राहत और बचाव कार्य तेजी से पूरा किया जा सके।
#WATCH | Srinagar: Fire officer Mukhtar Ahmad Bhat says, "...Four structures were engulfed in it, one of which collapsed. Two of our personnel have been injured and admitted to the hospital. The local people here created a lot of hindrance in our work and did not let us do our… https://t.co/RfKFPNaCDk pic.twitter.com/w4GCBEH5j4
— ANI (@ANI) March 31, 2026