फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   film festival in leh, jammu kashmir news

फिल्म प्रशिक्षण संस्थान से जल्द जुड़ेंगे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख

विज्ञापन
film festival in leh, jammu kashmir news
लेह/जम्मू। लद्दाख में देश के पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल का शुक्रवार को आगाज हो गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लद्दाख की राजधानी लेह में फेस्टिवल का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने एलान किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जल्द फिल्म प्रशिक्षण संस्थान से जुड़ेंगे। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को फिल्म से जुड़ी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के टिप्स दिए जाएंगे। हिमालयन फिल्म फेस्टिवल को उपलब्धि करार देते हुए कहा कि लद्दाख को अब अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी मान्यता व पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव से जोड़कर आयोजित फेस्टिवल को केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जन भागीदारी का मंत्र दिया है। यह आयोजन भी इसी मंत्र को सार्थक करता है। 12 हिमालयी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशाें की प्रतिभाएं एक मंच पर आकर अपनी विशेष पहचान व संस्कृति को प्रदर्शित कर रही हैं।
विज्ञापन

---
ओटीटी की लोकप्रियता ने बढ़ाईं संभावनाएं
अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओटीटी मंच की लोकप्रियता से निर्माण निर्माण व प्रतिभाओं के लिए संभावनाएं बढ़ गई हैं। इसका पूरा लाभ उठाकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत तमाम हिमालयी राज्य अपनी विशिष्ट पहचान के बूते फिल्म जगत में भी विशेष पहचान को स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे प्रदेश भी फेस्टिवल में हिस्सा लेकर बड़े मंच की ओर अग्रसर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कंटेंट क्रिएशन का उपमहाद्वीप बन सकता है भारत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा महत्व विषय है। भारत में विविधताएं हैं। ऐसे में देश कंटेंट क्रिएशन का उपमहाद्वीप बन सकता है। लेकिन इस सब के लिए गुणवत्ता को बढ़ाने की जरूरत है। यहां गेमिंग और विजुअल ग्राफिक्स में बेहतर करने की बड़ी संभावना है।

---
ऊंची उड़ान को पंख देगा फेस्टिवल
उद्घाटन समारोह में सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि यह आयोजन फिल्म से जुड़ी प्रतिभाओं को ऊंची उड़ान के लिए पंख देगा। लद्दाख विकास के सूचकांक में भी अव्वल केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहा है। फेस्टिवल में विभिन्न श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पाए जाने पर फिल्म निर्माता पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed