फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Father awaits justice in Amshipor fake encounter case, Army said action will be taken soon

अमशीपोर फर्जी मुठभेड़ मामले में पिता को इंसाफ का इंतजार, सेना ने कहा-जल्द होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Father awaits justice in Amshipor fake encounter case, Army said  action will be taken soon
श्रीनगर। शोपियां जिले में हुई एक फर्जी मुठभेड़ को एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इस मुठभेड़ में मारे गए एक बेटे का पिता अभी भी न्याय का इंतजार कर रहा है। सेना अपनी आंतरिक जांच पूरी होने के छह महीने बाद भी कानूनी प्रक्रिया का हवाला दे रही है। सेना ने अमशीपोरा मुठभेड़ में शामिल दो सैनिकों के खिलाफ साक्ष्य का सारांश पूरा कर लिया था, जिसमें तीन युवक मारे गए थे और संकेत थे कि एक अधिकारी के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले की समानांतर जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा गठित एक विशेष जांच दल ने कैप्टन भूपेंद्र सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ फर्जी मुठभेड़ करने और तीन युवकों की हत्या करने के आरोप में चार्जशीट दायर की। अबरार अहमद के पिता मो यूसुफ ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मैंने अपना बेटा खो दिया। मैं पहले जांच की गति से बहुत संतुष्ट था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि मेरी उम्मीद कम होने लगी है, क्योंकि पिछले दिसंबर से कुछ भी नहीं चल रहा है। मुझे जम्मू-कश्मीर प्रशासन से पांच लाख रुपये मिले हैं। क्या यह मेरे मासूम बेटे और अन्य लोगों के खून की कीमत है।
विज्ञापन

हालांकि, सेना ने कहा कि साक्ष्य के सारांश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अंतिम प्रक्रिया की शुरुआत के लिए कागजात जल्द ही शुरू किए जाने की संभावना है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हम जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे और संबंधित व्यक्ति अभी भी सेना के पास (जेल) में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed