फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   encounter started at rishipora area of anantnag

Encounter in Anantnag : अनंतनाग मुठभेड़ में हिजबुल का टॉप कमांडर देर रात ढेर, सेना के तीन जवान व एक नागरिक घायल

Sat, 04 Jun 2022 02:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 Jun 2022 02:07 AM IST
सार

मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल व अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। आईजी विजय कुमार ने निसार के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ में सेना के तीन जवान व एक नागरिक घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
encounter started at rishipora area of anantnag
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार की शाम से चल रही मुठभेड़ में देर रात सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर निसार खांडे को मार गिराया। मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल व अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। आईजी विजय कुमार ने निसार के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ में सेना के तीन जवान व एक नागरिक घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वेरीनाग इलाके ग्वास गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन जवान तथा स्थानीय नागरिक गुलाम मोहिउद्दीन मलिक घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को तत्काल श्रीनगर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया है कि हिजबुल कमांडर निसार खांडे को मार गिराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। घेरा सख्त रखा गया है ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना का आह्वान...
इस बीच अनंतनाग में एक मौलाना ने अल्पसंख्यकों की हिफाजत की आवाज उठाई है। उनका कहना है कि भले ही हमारी जमीन ले लो लेकिन घाटी में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा प्रदान करो। अनंतनाग मस्जिद के मौलाना फयाज अमजदी ने एक जमावड़े के दौरान कहा कि अगर कोई मुसलमान जिहाद के नाम पर अल्पसंख्यकों पर जुल्म कर रहा है तो यह गलत है क्योंकि जिहाद करने का अर्थ किसी पर ज्यादती करना नहीं है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed