{"_id":"62ecc31d1c0aa84bdf17341b","slug":"encounter-in-kulgam-between-security-forces-and-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ में जवान घायल, नागरिक की मौत, भाग निकले आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ में जवान घायल, नागरिक की मौत, भाग निकले आतंकी
Sat, 06 Aug 2022 01:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:19 AM IST
सार
एक जवान भी घायल हुआ, जबकि आतंकी सुरक्षाबलों को चकमा देकर भाग निकले। देर रात तक दहशतगर्दों का कोई सुराग न लगने पर तलाशी अभियान बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल और वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई। एक जवान भी घायल हुआ, जबकि आतंकी सुरक्षाबलों को चकमा देकर भाग निकले। देर रात तक दहशतगर्दों का कोई सुराग न लगने पर तलाशी अभियान बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। घेराबंदी सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी। इसमें रामबन निवासी राष्ट्रीय राइफल्स जवान किरन सिंह घायल हो गया। क्रॉस फायरिंग में रेडवानी बाला निवासी नागरिक मंजूर लोन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच देर रात मंजूर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग होनी बंद हो गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। पता चला कि आतंकी मौके से भाग निकले हैं। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन