फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Eagle collides with moving train in Kashmir, loco pilot injured

Jammu Kashmir: कश्मीर में चलती ट्रेन से टकराया बाज, लोको पायलट घायल

Sat, 08 Nov 2025 11:26 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 08 Nov 2025 11:26 AM IST
सार

दक्षिण कश्मीर में बारामुला बनिहाल ट्रेन से उड़ता हुआ बाज टकरा गया, जिससे लोको पायलट विषाल को मामूली चोटें आईं। ट्रेन को अनंतनाग स्टेशन पर रोककर जांच की गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Eagle collides with moving train in Kashmir, loco pilot injured
चलती ट्रेन से टकराया बाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर में एक असामान्य हादसा उस समय हुआ जब बारामुला–बनिहाल रेल सेवा (ट्रेन संख्या 74626) से एक बाज टकरा गया। यह घटना बिजबिहारा और अनंतनाग रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, उड़ते हुए बाज ने ट्रेन के अगले शीशे (विंडशील्ड) से टक्कर मारी, जिससे लोको पायलट विषाल को हल्की चोटें आईं। घायल पायलट को तुरंत अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने घटना के तुरंत बाद ट्रेन को अनंतनाग स्टेशन पर रोक दिया ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और इंजन की पूरी जांच की जा सके। निरीक्षण पूरा होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed