फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Dry fruit seller sets himself on fire after police questioning

Jammu Kashmir: आतंकी मॉड्यूल मामले में पूछताछ के बाद ड्राई फ्रूट विक्रेता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Mon, 17 Nov 2025 11:43 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 17 Nov 2025 11:43 AM IST
सार

पुलिस पूछताछ के बाद ड्राई फ्रूट विक्रेता बिलाल अहमद वानी ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Dry fruit seller sets himself on fire after police questioning
अस्पताल में भर्ती ड्राई फ्रूट विक्रेता बिलाल अहमद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकी मॉड्यूल मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए बिलाल अहमद वानी ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। उन्होंने ये कदम हिरासत से छोड़े जाने के बाद उठाया। काजीगुंड क्षेत्र के बिलाल को पुलिस ने उनके बेटे जसीर बिलाल और भाई नवील वानी के साथ हिरासत में लिया था।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार बिलाल अहमद वानी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। उन्होंने काजीगुंड इलाके में खुद को आग लगाने की कोशिश की। बिलाल को अनंतनाग जीएमसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनका बेटा और भाई अभी हिरासत में है।
विज्ञापन


बिलाल ने बताया कि वे डॉ. मुजफ्फर राथर के पड़ोसी हैं जो व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल मामले में आरोपी है। मुजफ्फर के अफगानिस्तान में होने की आशंका है जबकि उसके छोटे भाई डॉ. आदिल राथर को छह नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने कहा-बेटे-भाई की हिरासत के कारण दुखी थे
दिल्ली धमाके की जांच के सिलसिले में भाई और बेटे को हिरासत में लिए जाने के बाद खुद को आग लगाने वाले काजीगुंड के ड्राई फ्रूट विक्रेता बिलाल अहमद की रविवार देर रात श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह अस्पताल में माैत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि बेटे जासिर बिलाल और भाई नबील वानी से पुलिस ने मिलने नहीं दिया। इससे दुखी होकर उन्होंने खुद को आग ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed