{"_id":"677ed2939ee1a0f02e032956","slug":"drug-smuggling-gang-busted-in-srinagar-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smuggling : श्रीनगर में नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान से लाई गई आठ किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Smuggling : श्रीनगर में नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान से लाई गई आठ किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
Thu, 09 Jan 2025 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:01 AM IST
सार
पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।
विज्ञापन
एसएसपी श्रीनगर इम्तियाज हुसैन मीर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से नशीले पदार्थ की तस्करी की गई है। पुलिस चाैकी कमरवारी की टीम ने नियमित जांच के दौरान बरथाना क्रॉसिंग पर एक वाहन को रोका। इसमें आठ किग्रा हेरोइन बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30-32 करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। दो प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा, वाहन की गहन तलाशी लेने पर चालक की सीट के नीचे छह किलो हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के पास से भी दो किलो हेरोइन अलग से मिली। इसे एक-एक किलोग्राम की पॉलीथिन में छिपा रखा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनस एजाज अवान और जाहिद अहमद शेख निवासी तंगधार, कुपवाड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिमपोरा थाने में नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी हुसैन ने कहा कि मामले की जांच जारी है। इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारियां संभव हैं।