फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Difficult to deliver ration and construction material in rural areas

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किले

Tue, 27 Oct 2020 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Difficult to deliver ration and construction material in rural areas
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण कार्य से ग्रामीणों के आम रास्ते क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की आवाजाही ठप हो गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में राशन और निर्माण सामग्री की आपूर्ति में व्यवधान पैदा हो गया है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कटिंग के कार्य ने ग्रामीणों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले आम रास्ते क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। तुंणगी, कोटी, फरस्वाडी, भटकोट, बमाणा, पंडाली, खरसाडी, मंडियारी, दनसाड़ा, देवल्ड आदि के ग्रामीणों ने कहा कि इन रास्तों से क्षेत्रों में खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति की जाती थी। पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों में खच्चरों से पहुंचाई जाने वाली राशन व निर्माण सामग्री भी ठप हो गई है। अब ग्रामीण शांता गदेरे की पकडंडी से जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में लोनिवि के निरीक्षण भवन व नक्षत्र वेधशाला संस्थान को जोड़ने वाला रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र रास्तों के निर्माण की मांग की है। वहीं दूसरी ओर ऑलवेदर रोड के टीम लीडर जेके तिवारी ने कहा कि जल्द ही क्षतिग्रस्त रास्तों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed