{"_id":"6a1f37143c916d895507b469","slug":"destroy-narcotics-crop-by-police-srinagar-news-c-10-1-agr1010-927894-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: वेरिनाग में पोस्त की अवैध खेती नष्ट, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: वेरिनाग में पोस्त की अवैध खेती नष्ट, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
अनंतनाग। अनंतनाग पुलिस ने वेरिनाग क्षेत्र के कपरन इलाके में अवैध रूप से उगाई गई पोस्त की फसल को नष्ट कर दिया है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को मिली विशेष सूचना के आधार पर चौकी वेरिनाग के प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम, कार्यकारी मजिस्ट्रेट और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित बाग में पहुंची। निरीक्षण के दौरान वहां अवैध रूप से पोस्त की खेती की जा रही थी।
अधिकारियों की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरी फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है। संवाद